मारपीट कर हत्या का प्रयास करने के आरोप में दो नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर थाना कैण्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 अंजय कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 19/2024 धारा 147,307,323,325,504,506 भा0द0वि0 से संबंधित अभियुक्त कौशल किशोर सिंह उर्फ यशवंत सिंह पुत्र अम्बिका सिंह 2. तरूण सिंह उर्फ शैंकी पुत्र कौशल किशोर सिंह उर्फ यशवंत सिंह निवासीगण HN 43 पीली कोठी रुस्तमपुर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर मूल निवासी ग्राम हरैया थाना गगहा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 10.01.2024 को वादी मुकदमा की पत्नी को अभियुक्तों द्वारा पुरानी रंजिश के विवाद को लेकर लाठी, ईंट, पत्थर से बुरी तरह मारा पीटा गया था । जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. प्र0नि0 रणधीर कुमार मिश्रा थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 अंजय कुमार सिंह चौकी प्रभारी पैडलेगंज थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
3. हे0कां0 मो० मोसिन खान थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
4. हे0कां0 अमलेश सिंह थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
5. का० सचिन यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
