Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

प्रतापगढ़ में माहौल बिगड़ाने की कोशिश : भगवा झंडा हटाकर हरे रंग की पताका फहराई, अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

 प्रतापगढ़ में शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। चौक घंटाघर पर लगे भगवा झंडे को हटाकर उसके स्थान पर हरा झंडा लगा दिया गया।





 इसको लेकर माहौल गर्म हो गया। पुलिस प्रशासन ने फिर भगवा झंडा लगवा दिया। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

शहर की मकंद्रूगंज पुलिस चौकी के करीब शरारती तत्वों ने चौक घंटाघर के गुंबद पर लगा भगवा झंडा हटा कर हरे रंग का पताका फहरा दिया। सुबह जानकारी होने पर लोेग एकत्र होने लगे तो आननफानन पुलिस ने फिर से वहां भगवा झंडा लगवा दिया। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।चौक घंटाघर के गुंबद पर भगवा झंडा दिन-रात लहराता रहता है। ऊपर जाने के लिए सीढ़ी है, जिसका गेट नगर पालिका की देखरेख में खुलता-बंद होता है। हालांकि, 22 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम के बाद गेट खुला ही था।

शनिवार की सुबह करीब आठ बजे लोगों की नजर हरे रंग के झंडे पर पड़ी तो रोष फैलने लगा। वहां पहुंचने वाले फोटो और वीडियो बनाने लगे। इस दौरान पुलिस उन्हें रोकती रही। जल्द ही पुलिसकर्मियों ने मजदूरों को बुलाकर झंडा बदलवाकर गेट बंद करा दिया। इसके बाद माहौल सामान्य हो गया।
 
बजरंग दल के विजय सिंह की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ माहौल खराब करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की तीन टीम सीसीटीवी चेक कर शरारती तत्वों को चिह्नित कर रही हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - दुर्गेश सिंह, एएसपी पूर्वी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies