गोरखपुर में मछली मारने को लेकर मारपीट, छह से अधिक घायल
एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल ले गये परिजन
हम भारती न्यूज से यू0 पी0 चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
खजनी/गोरखपुर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुरैनी में मछली मारने को लेकर दो पक्षों मंगलवार देर शाम हुई मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये।
मिली जानकारी के अनुसार पोखरी में मछली मारने को लेकर दलित एवं यादव में मारपीट हुई। ग्राम प्रधान के अनुसार एक पक्ष से मंटू यादव, सुबाष यादव एवं दूसरे पक्ष से साधू, महेंद्र, रामचेत, अभय मार्कंडेय घायल हुये हैं। ग्रामीणों ने बताया पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को पकड़ कर थाने ले गयी है। घटना की पुष्टि पुलिस ने की है लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं दी गयी थी। सूत्र बताते हैं कि मार्कंडेय की हालत गंभीर है परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये हैं। लोगों का कहना है कि पोखरी किसी के नाम से पट्टा नहीं है उसके बावजूद यादव मछली पालन किये हुये हैं। दलित परिवार का कोई सदस्य कटिया लगाकर मछली मार रहा था। घर उलाहना लेकर पहुंचे तभी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट में तब्दील हो गयी।