Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

लेखपाल संघ के चुनाव में गगन जायसवाल अध्यक्ष निर्वाचित

 लेखपाल संघ के चुनाव में गगन जायसवाल अध्यक्ष निर्वाचित



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


गोरखपुर खजनी  तहसील मुख्यालय पर सोमवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील कार्यकारिणी के विभिन्न पदों को चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद पर गगन जायसवाल ने अपने प्रतिद्वंदी अश्वनी सिंह को 01 मत से हरा कर जीत हासिल की। गगन जायसवाल को जहां 31 मत मिले, वहीं अश्वनी सिंह को 30 मत मिले। एक वोट इनवैलिड रहा। उपाध्यक्ष पद के लिये अनुराग राय निर्विरोध निर्वाचित हुये।  मंत्री में हर्षित सिंह 38 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी मनु उपाध्याय को 16 मतों से हरा दिया। मनु को 22 मत मिले, दो वोट इनवैलिड रहे। कनिष्ठ उपाध्यक्ष रूपेश भारतीय, उप मंत्री रामनरायन कन्नोजिया, आडिटर सतीश सिंह एवं कोषाध्यक्ष प्रदीप यादव निर्विरोध चुने गये। विजयी पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। बताते चलें कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 बजे से मतदान शुरू हुआ जो 4:30 बजे तक चला, 5:00 बजे से गणना शुरू हुई 5:30 बजे परिणाम घोषित कर दिया गया। यह जानकारी अमन अग्रहरि ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies