हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
गोरखपुर थाना खजनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष खजनी के नेतृत्व में प्र0उ0नि0 रजनीश कुमार मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 249/2024 धारा 379 भादवि से संबंधित अभियुक्त सत्यम त्रिपाठी पुत्र दिलीप त्रिपाठी निवासी सरया तिवारी थाना खजनी जनपद गोरखपुर को चोरी के 14 अदद लोहे के एंगल के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 12.06.2024 की रात्रि मे अज्ञात चोरों द्वारा निर्माणाधीन गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से 14 अदद लोहे का क्रश बिम्ब पिलर चोरी कर लिया गया था जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
गिरफ्तारी की टीम
1. प्र0उ0नि0 रजनीश कुमार थाना खजनी जनपद गोरखपुर
2. प्र0उ0नि0 मनोज कुमार थाना खजनी जनपद गोरखपुर
3. कां0 अमलेश यादव थाना खजनी जनपद गोरखपुर
4. कां0 आशीष रंजन थाना खजनी जनपद गोरखपुर
