हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
गोरखपुर थाना बेलीपार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष बेलीपार के नेतृत्व मे उ0नि0 अनीश कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 233/2024 अंतर्गत धारा 191(2),115(2),352,109 भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त 1. रामफेर निषाद 2. सुनील राजभर व अभियुक्ता 3. सुनीता को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त 01 अदद बांस का नुकीला डंडा तथा 06 अदद नुकीले पत्थर बरामद किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 19.07.2024 को अभियुक्तगण द्वारा वादी मुकदमा को जान से मारने की नीयत से लात घूसों, लाठी, डंडा व राड से बुरी तरह मारना पीटना, जिससे वादी मुकदमा को गम्भीर चोटे आ जाने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 अनीश कुमार सिंह थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर ।
2. हे0का0 लालजी पासवान थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर ।
3. का0 अजीत यादव थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर ।
4. म0का0 पूजा गौतम थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर ।
5. म0का0 आरती सिंह थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर ।
