Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

नौतनवां में करदाता जागरूकता अभियान के तहत आयकर विभाग और व्यापारियों की बीच हुई बैठक



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


नौतनवां महराजगंज उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के युवा जिला अध्यक्ष गौतम जोशी, नौतनवां नगर अध्यक्ष संतोष जायसवाल और चार्टर्ड एकाउंटेंट सुमित पोद्दार जी के तत्वाधान में करदाता जागरूकता अभियान के तहत आयकर विभाग और व्यापारियों के बीच एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें नौतनवां और सोनौली के व्यापार मंडल के आवाहन पर बड़ी संख्या में व्यापारियों ने हिस्सा लिया।


इस कार्यक्रम में महाराजगंज से आए आयकर अधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव जी ने आयकर के वर्तमान स्वरूप और परिवर्तन के विषयों में व्यापारियों को जानकारी दी साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर उसके निस्तारण का तरीका भी बताया।


कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों में सोनौली नगर अध्यक्ष सुभाष चन्द्र जायसवाल, अमित जायसवाल, नित्यानंद जायसवाल, ज्वाला शुक्ला, अमरनाथ पांडे, उमेश जायसवाल भट्ठा वाले, हरिशंकर जायसवाल, राजा भाई, संतोष लोहिया, अब्दुल वहाब, अमरिंदर सिंह, विंध्याचल अग्रहरि, ठाकुर सोनी, राजा ठाकुर, सूरज खान, अमर सिंह, राकेश जायसवाल, रंगीला दिनेश खेतान विजेंदर श्रीवास्तव, राजा वैश्य, रवि मद्धेशिया, ओम प्रकाश जायसवाल, उमा जयसवाल, मुन्ना चौधरी, तमाम गणमान्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies