ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बस्ती जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा अपर जिलाधिकारी बस्ती, क्षेत्राधिकारी सदर बस्ती के साथ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने हेतु सिविल लाइन से गांधीनगर तक पैदल गस्त कर विसर्जन मार्गों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा सम्बंधित तैयारियों/ व्यवस्थाओं जायजा लिया गया तथा सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।