Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




संभल (बहजोई) 26 मई 2025*


   आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

         जल निगम एक्सईएन ने समीक्षा बैठक की प्रमुख बिंदुओं के विषय में जिलाधिकारी को अवगत कराया एवं उसकी प्रगति के विषय में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। 

        जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रतिनिधियों की शिकायतें हैं सड़कों की मरम्मत गुणवत्तापूर्ण नहीं हो रही है इसको प्रत्येक दशा में देख लें और उन्होंने कहा कि अगर सड़कों की मरम्मत की गुणवत्ता ठीक नहीं होती है तो संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

      पंप हाउस एवं ओवरहेड टेंक को लेकर जानकारी प्राप्त की संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दी।

      विकासखंड बहजोई के ग्राम रायपुर कलाॅ में बन रही जल निगम की परियोजना के कार्य में लापरवाही को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित को कड़ी चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि अगर किसी कार्य में लापरवाही संज्ञान में आती है तो संबंधित विभाग एवं कार्यदायी संस्था के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

     मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित कार्य  दायी संस्थाओं को निर्देशित करते हुए कहा की जो कार्य अधूरा है  उसको समय से पूर्ण किया जाए।

       इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, एक्सईएन जल निगम ग्रामीण  चन्द्हास सहित समस्त कार्यदायी संस्था की प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


 जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies