Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।*

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 





तहसील  चंदौसी सभागार में पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी  की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।


शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

संभल (बहजोई) 3 मई 2025

        जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।           

     पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में तहसील  चंदौसी सभागार  में संपूर्ण समाधान दिवस  का आयोजन किया गया।

      संपूर्ण समाधान दिवस में  मुख्य विकास अधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जायें, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को  पुलिस अधीक्षक  द्वारा सुना गया एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए।  मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायत का निस्तारण गुणवत्ता एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए जिससे  शिकायतकर्ता शिकायत पुनः  लेकर न आए।मुख्य विकास अधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री को लेकर संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि एक अभियान चलाते हुए    फार्मर रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करें। फैमिली आईडी को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। समस्त संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अवैध ‌ एवं मानक को पूर्ण नहीं कर रहे प्राइवेट  विद्यालयों को बंद कराना सुनिश्चित करें। 

    

   आज तहसील  चंदौसी  में कुल  75  शिकायतें प्राप्त हुईं  जिनमे 12  शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। शेष के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

      मुख्य विकास अधिकारी ने  संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायत का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

       इस अवसर पर  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक, उप जिलाधिकारी  चंदौसी निधि पटेल, डिप्टी कलक्टर शुभि गुप्ता, क्षेत्राधिकारी आलोक  सिद्धू,  तहसीलदार  चंदौसी धीरेन्द्र सिंह  सहित  समस्त संबंधित  जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies