Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


सम्भल (बहजोई) 13 अगस्त 2025*


        आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।



           बैठक के अन्तर्गत निरोधात्मक कार्यवाहियों को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

       एनडीपीएस, गैंगस्टर, आबकारी तथा जुआ आदि पर भी चर्चा की गयी। शस्त्र कैंसिल कराने की रिपोर्ट को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।         

         पुलिस अधीक्षक में थाना वार गुंडा एक्ट एवं गैंगस्टर की कार्रवाइयों की गहन समीक्षा करते हुए प्रगति सही नहीं पाए जाने को लेकर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

             इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा,अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक भाटी,सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार एवं उप जिलाधिकारी संभल विकास चंद्र, सहित समस्त क्षेत्राधिकारी एवं समस्त थानाध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

     जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies