Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सेवानिवृत्ति शाखा पोस्ट मास्टर का आयोजित हुआ विदाई सम्मान समारोह मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के डाक कर्मियों ने अपने विभाग से की भाव भीनी विदाई

 सेवानिवृत्ति शाखा पोस्ट मास्टर का आयोजित हुआ विदाई सम्मान समारोह



 


मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के डाक कर्मियों ने अपने विभाग से की भाव भीनी विदाई 


अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं रामचरितमानस भेंट कर फूल मालाओं से हुआ विदाई सम्मान


हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


मिल्कीपुर अयोध्या डाक विभाग की ओर से मिल्कीपुर उप डाकघर पर शाखा पोस्ट मास्टर का सेवानिवृत्ति विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक अधीक्षक अकबरपुर पश्चिम मनोज भारत रहे। कार्यक्रम में मौजूद मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के तीनों ब्लाकों हैरिंगटनगंज अमानीगंज और मिल्कीपुर के डाक कर्मियों ने अंजरौली शाखा पोस्ट मास्टर रामकरन सिंह का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए अंग वस्त्र एवं रामचरितमानस सहित अन्य उपहार भेंट कर सम्मान पूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए शाखा पोस्ट मास्टर राजेंद्र यादव ने उनके सेवा काल में उनके द्वारा डाक विभाग को की गई बेहतर सेवाओं को एक-एक करके गिनाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सहायक अधीक्षक अकबरपुर मनोज भारत ने सेवानिवृत हो रहे शाखा पोस्ट मास्टर रामकरन सिंह को एक कुशल डाककर्मी के साथ-साथ भक्ति भावना से परिपूर्ण और सादगी जीवन धारी बताया। उन्होंने कहा कि श्री सिंह द्वारा अपने दायित्व एवं कर्तव्य विकास सम्यक निर्वाह किया गया। विभाग में इनके लगभग 44 वर्ष के लंबे सेवाकाल में कभी भी शिकायत सुनने में नहीं मिली। उन्होंने उनके जीवन में मंगल कामना के साथ-साथ कार्यक्रम में मौजूद समस्त अतिथियों एवं डाक कर्मियों को नव वर्ष की बधाई भी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के मंडली सचिव अयोध्या मंडल रामकुमार यादव ने सेवानिवृत्ति शाखा डाकपाल श्री सिंह को विभाग के लिए एक समर्पित कर्मचारी बताया उन्होंने उनके सुखमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद डाक विभाग के सभी जिम्मेदार अधिकारियों ने सेवा निर्मित शाखा पोस्ट मास्टर श्री सिंह को भावभीनी विदाई दी। समारोह के पूर्व उप डाकघर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया तदुपरांत हवन पूजन के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सेवानिवृत हुए शाखा पोस्टमास्टर रामकरन सिंह की ओर से कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से घनश्याम पांडे, मनोज तिवारी, शैलेंद्र यादव, विजय प्रकाश तिवारी, ठेकेदार यादव, हौसला प्रसाद, सत्यदेव पांडे, नागेंद्र दुबे, राधे रमण, सियाराम, राकेश तिवारी, रश्मि चौरसिया, अरुण, संतोष, सोनू, मिथिलेश एवं अभिषेक पासवान और परिवार से पुत्र नीरज , नितिन , निखिल और पौत्र अभिज्ञान सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies