Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

शादी के बाद दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड संग फरार...

 शादी के बाद दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड संग फरार...


यूपी झांसी में शादी के बाद दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन से शादी हुई थी। वर-वधु पक्ष में तय हुआ कि 25 अप्रैल को रिसेप्शन करेंगे। इसके बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल जाएगी। मगर, दुल्हन का प्लान कुछ और ही था। जैसे ही सहायता राशि की रकम 60 हजार रुपए उसके खाते में आए, तो वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। परेशान होकर दूल्हा पुलिस के पास पहुंच। पुलिस से फोन पर दुल्हन बोली- मैंने अपने प्रेमी से शादी कर ली। अब इसी के साथ रहूंगी। शादी का सर्टिफिकेट लेकर दूल्हा अब भटक रहा है। उसका कहना है- अब उसके साथ नहीं रहूंगा। अगर वो लौटकर आ भी जाती है, तब भी नहीं। उसका कोई भरोसा नहीं है। 19 मार्च को वह पुलिस और समाज कल्याण विभाग में शिकायत करने पहुंचा था। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies