Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पुत्री के शादी समारोह में सम्मिलित आगंतुकों के खाना खाने के उपरान्त स्वास्थ्य खराब

 हम भारती न्यूज 

जिला ब्यूरो चीफ किशनपाल शर्मा सम्भल से खास खबर


 


ग्राम मिलक मजरा शोभापुर, ब्लॉक पंवासा, थाना-केला देवी, जनपद-सम्भल में श्री जुगेन्द्र पुत्र श्री देवकीनन्दन की पुत्री के शादी समारोह में सम्मिलित आगंतुकों के खाना खाने के उपरान्त स्वास्थ्य खराब होने की सूचना दिनांक 22.04.2026 के क्रम में विभागीय टीम द्वारा आज दिनांक  22.04.2026 को जुगेन्द्र पुत्र श्री देवकीनन्दन निवासी ग्राम मिलक मजरा शोभापुर, ब्लॉक पंवासा, थाना-केला देवी, जनपद-सम्भल के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित जुगेन्द्र ने बताया कि शादी में आये आगंतुकों जिनमें अधिकांश ने लौकी की लौंज, रसगुल्ला, रसमलाई का सेवन किया था, उनके द्वारा उक्त खाद्य पदार्थों के सेवन उपरान्त स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी दी गयी। इस क्रम में विभागीय टीम द्वारा मौके पर अवशेष खाद्य पदार्थ लौकी की लौंज, रसमलाई, रसगुल्ला का सर्विलांस नमूना संग्रहित किया गया। श्री जुगेन्द्र द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा शादी समारोह हेतु मिष्ठान धीमर रोड, बहजोई स्थित इन्द्रपाल की दुकान से क्रय किये गये जिस क्रम में विभागीय टीम द्वारा धीमर रोड, बहजोई स्थित मिष्ठान निर्माणशाला का निरीक्षण खाद्य कारोबारकर्ता इन्द्रपाल पुत्र देवेन्द्र निवासी-ग्राम पृथ्वीपुर, पोस्ट-पंवासा, थाना-कैलादेवी, जनपद-सम्भल की उपस्थिति किया गया। मौके पर प्रतिष्ठान में मानव उपभोग एवं सार्वजनिक विक्रय वास्ते भण्डारित खाद्य पदार्थ खोया, पनीर, रसगुल्ला एवं रसमलाई के विधिक नमूने संग्रहित कर जाँच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये गये। नमूनों की जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा मौके पर उपर्युक्त मिष्ठान निर्माणशाला का खाद्य पंजीकरण/लाइसेंस प्रस्तुत नहीं करने पर खाद्य प्रतिष्ठान को पूर्णतः बन्द करने एवं खाद्य पंजीकरण/लाइसेंस प्राप्त करने के उपरान्त ही खाद्य कारोबार के संचालन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। विभागीय टीम में श्री मानवेन्द्र सिंह, सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-।।, जनपद-सम्भल के नेतृत्व में श्री रामजीत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्री राजेश कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्री अशोक कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं श्री राहुल सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।


सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-।।

                 जनपद-सम्भल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies