फिरोजाबाद - मुहर्रम से पहले ASP अनुज चौधरी ने इंची टेप से नापे ताजिए....
मुहर्रम जुलूस से एक दिन पहले 25/6/26 को ASP अनुज चौधरी ने शिकोहाबाद में ताजिया/अलम की ऊंचाई जांची।
सूचना थी कि मानक से ज्यादा ऊंचे ताजिए बनाए जा रहे हैं।
ASP ने पूरे रूट, कर्बला और बिजली के ढीले तारों का निरीक्षण किया।
इंची टेप से नापने पर सभी ताजिए मानक के अनुसार 7 फीट + 3 फीट धकेल = कुल 10 फीट के मिले।
हादसे रोकने के लिए मानकों का सख्ती से पालन कराया गया।
