Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पत्रकार के साथ किए गए दुर्व्यवहार की जांच को लेकर पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल मिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से विभिन्न संगठनों के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद

 पत्रकार के साथ किए गए  दुर्व्यवहार की जांच को लेकर पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल मिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से



 


 विभिन्न संगठनों के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष  व प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद 


हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल मिला एसएसपी से  13जुलाई को पत्रकारों का  प्रतिनिधि मंडल एसएसपी  से मिलकर पुलिस द्वारा पत्रकार अमित भारती के साथ किए गए  दुर्व्यवहार की   जांच करा कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

जानकारी के अनुसार दिनांक 10-11 जुलाई 2026 की रात्रि में स्थानीय खूनीपुर, गोरखपुर क्षेत्र में समाचार संकलन (कवरेज) के दौरान द समाचार टाइम्स के पत्रकार श्री अमित कुमार भारती के साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया। आरोप है कि क्षेत्राधिकारी कोतवाली के निर्देश पर उन्हें समाचार कवरेज करने से रोका गया तथा उनका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर अन्य पत्रकार साथियों द्वारा जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि संबंधित मोबाइल थाना कोतवाली में रखा गया है। बार-बार अनुरोध करने के बावजूद मोबाइल लगभग दो से ढाई घंटे बाद वापस किया गया। साथ ही यह भी आरोप है कि मोबाइल में मौजूद घटना से संबंधित वीडियो फुटेज डिलीट कराई गई, जिससे स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता प्रभावित हुई।

यदि उक्त आरोप सत्य पाए जाते हैं, तो यह न केवल प्रेस की स्वतंत्रता एवं अभिव्यक्ति की आजादी से जुड़ा गंभीर विषय है, बल्कि पत्रकारों के संवैधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है।

पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से

उक्त प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई करने की मांग की और

यदि किसी अधिकारी अथवा पुलिसकर्मी की भूमिका दोषपूर्ण पाई जाए तो उसके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई भी की जाए।

पत्रकारों को समाचार संकलन के दौरान निर्भय एवं स्वतंत्र रूप से कार्य करने हेतु सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाए। और हर थाना और चौकी पर निर्देश दिया जाए की भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

बाद में समस्त पत्रकारों ने निर्णय लिया कि अगर उचित कारवाई नहीं हुई तो इस घटना को गोरखपुर जिला स्थाई समिति की बैठक में दमदारी के साथ उठाया जाएगा तथा इसकी शिकायत प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के साथ मानवाधिकार आयोग में भी की जाएगी।

इस प्रतिनिधि मंडल में इंडियन प्रेस एसोसिएशन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद पत्रकार एकता संघ  ऑल इंडिया पत्रकर एकता संघ  आज के कार्यक्रम में प्रतिदिन प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहा है मोहम्मद यूसुफ ,पंकज पांडे ,राजेश श्रीवास्तव ,आदर्श कुमार श्रीवास्तव, दिनेश चन्द्र मिश्रा, सूयश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, परशुराम विश्वकर्मा, प्रिंस चौधरी, केके श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, विनय विनय तिवारी, फिरोज खान, प्रिंस पांडे सुयस भारद्वाज, पुनीत भारद्वाज, पंचानन पांडे,  पवन गुप्ता, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, दिवाकर चौधरी, पुष्पांजलि राय, सौम्या गुप्ता, सोनी निगम,  सुनील पांडे, अमरजीत गुप्ता, इमरान खान, मिलोगे अली, सुशील सिंह, बबलू प्रजापति, दबीर आलम, सलीम सिद्दीकी, अमित ओझा, अजय गुप्ता,  अजीज अहमद फ्रेजर, आबिद अली, मोहम्मद साकिब  आदि  रहे मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies