Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत जनपद कुशीनगर के समस्त थानों एवं चौकियों पर हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

 "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत जनपद कुशीनगर के समस्त थानों एवं चौकियों पर हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प





हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


कुशीनगर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों एवं चौकियों पर व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने थाना एवं चौकी परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


पौधरोपण कार्यक्रम का उद्देश्य हरित पर्यावरण को बढ़ावा देना, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना तथा जनमानस को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों ने पौधे लगाकर स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।


कार्यक्रम के दौरान सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगाए गए पौधों की नियमित सिंचाई, देखभाल एवं संरक्षण करने की सामूहिक शपथ भी ली। उन्होंने संकल्प लिया कि प्रत्येक पौधे को सुरक्षित रखते हुए उसके पूर्ण विकसित होने तक निरंतर उसकी देखरेख करेंगे, ताकि यह अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित न रहकर पर्यावरण संरक्षण का स्थायी माध्यम बन सके।


पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि लगाए गए पौधों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा समय-समय पर उनकी देखभाल की समीक्षा भी की जाए। जनपद पुलिस का यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व एवं जनभागीदारी की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies