Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गोरखपुर। विवादों के पुल चौरी चौरा में निर्मित17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे चौरीचौरा फ्लाईओवर का उद्घाटन

 गोरखपुर। विवादों के पुल चौरी चौरा में निर्मित17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे चौरीचौरा फ्लाईओवर का उद्घाटन


कार्यक्रम स्थल का डीएम दीपक मीणा ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश।
गोरखपुर। चौरीचौरा फ्लाईओवर का उद्घाटन 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने फ्लाईओवर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी करने को कहा।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, आयोजन की तैयारियों और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सभी आवश्यक इंतजाम समय से सुनिश्चित किए जाएं, ताकि उद्घाटन समारोह सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी, क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा कुंदन कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies