हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल में निर्यातोन्मुखी कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, किसानों को कृषि उत्पादों के निर्यात की संभावनाओं की दी गई जानकारी
APEDA के प्रतिनिधि, उद्यान विभाग एवं कृषि विपणन विभाग के सहयोग से मोहम्मदी कोल्ड स्टोरेज में हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम
सम्भल (बहजोई), 13 अक्टूबर 2026
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में जनपद सम्भल में कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने तथा कृषकों को निर्यात संबंधी आवश्यक जानकारियों से अवगत कराने के उद्देश्य से मोहम्मदी कोल्ड स्टोरेज, सम्भल में निर्यातोन्मुखी कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) के प्रतिनिधि, उद्यान विभाग एवं कृषि विपणन विभाग से संबंधित अधिकारियों तथा आलू उत्पादक किसानों, शीतगृह स्वामियों एवं प्रगतिशील कृषकों ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्ट्रॉबेरी, आलू एवं शाकभाजी उत्पादक कृषकों के साथ कृषि उत्पादों के निर्यात में रुचि रखने वाले प्रगतिशील किसानों को निर्यात की संभावनाओं, गुणवत्ता मानकों तथा निर्यातोन्मुखी कृषि उत्पादन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि उत्पादों के निर्यात की प्रक्रिया से परिचित कराना, अंतरराष्ट्रीय बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के प्रति जागरूक करना तथा कृषि उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की संभावनाओं को प्रोत्साहित करना रहा। इसके माध्यम से किसानों को निर्यात गतिविधियों से जुड़कर अपनी आय बढ़ाने के अवसरों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी सौरभ बंसल एवं अविनाश कुमार सिंह सहित आलू उत्पादक किसान, शीतगृह स्वामी तथा प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।
जारी उद्यान विभाग, जनपद सम्भल।

