जेठानी पर चाकू और खुरपे से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
लाठी-डंडे से भी की थी पिटाई, गंभीर रूप से घायल हुई थी महिला
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर चिलुआताल थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर टोला भंडारो में महिला और उसकी जेठानी के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान आकाश पुत्र स्वर्गीय इंद्रजीत निवासी परमेश्वरपुर टोला भंडारो, थाना चिलुआताल के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, 30 अक्टूबर को आरोपी ने वादिनी और उसकी जेठानी के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडे, खुरपे और चाकू से हमला कर दिया। हमले में वादिनी की जेठानी को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद पीड़िता की तहरीर पर चिलुआताल थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले में कार्रवाई करते हुए चिलुआताल पुलिस ने आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ चिलुआताल थाने में पहले से भी एक मुकदमा दर्ज है। उसके विरुद्ध वर्ष 2026 में दर्ज मुकदमा संख्या 607/2026 में मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज है। वहीं ताजा मामले में मुकदमा संख्या 774/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) और 3(5) में कार्रवाई की जा रही है।
