नीमखेरिया गांव में वित्तीय समावेशन संतृप्तिकरण अभियान का शुभारंभ
नीमखेरिया, शिकोहाबाद। आज नीमखेरिया गांव में CRISIL Foundation के CFL शिकोहाबाद टीम द्वारा वित्तीय जागरूकता एवं वित्तीय समावेशन संतृप्तिकरण अभियान का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में RBI से मुख्य अतिथि के रूप में LDO श्री नितिन कुमार उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिला अग्रणी बैंक (Lead Bank) से FLC अधिकारी, CSP से BC, CRISIL Foundation के एरिया मैनेजर एवं CBO श्री धनवीर सेंटर मॅनेजर भी उपस्थित रहे।
अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों को विभिन्न वित्तीय सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान CKYC एवं Re-KYC, मनी म्यूल, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), अटल पेंशन योजना (APY), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) तथा साइबर फ्रॉड से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को वित्तीय सेवाओं की जानकारी प्रदान करना, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना तथा डिजिटल बैंकिंग एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को सुरक्षित बैंकिंग अपनाने और वित्तीय समावेशन से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

