पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में सुरक्ष एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद में बैंकों, डाकघरों एवं वित्तीय संस्थानों में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान, साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति लोगों को किया गया जागरूक
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बलरामपुर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार जनपद में बैंकों, डाकघरों, जनसेवा केंद्रों एवं अन्य वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों, चौकी प्रभारियों एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित वित्तीय संस्थानों की सघन जांच की गई।
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा बैंकों एवं डाकघरों के अंदर तथा आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। साथ ही, बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा सीसीटीवी कैमरे, फायर अलार्म सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता की जांच की गई।
इस दौरान बैंक एवं वित्तीय संस्थानों में मौजूद लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित बैंकिंग के आवश्यक उपाय बताए गए। वहीं, बैंक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए।
बलरामपुर पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। बैंकों एवं अन्य वित्तीय संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक कर सुरक्षित बैंकिंग के लिए प्रेरित करने हेतु पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।


.jpeg)