Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के नेतृत्व में बालिकाओं की सहभागिता से जागरूकता रैली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पैदल मार्च का आयोजन किया गया

 मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के नेतृत्व में बालिकाओं की सहभागिता से जागरूकता रैली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पैदल मार्च का आयोजन किया गया




हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर



गोरखपुर थाना पिपराइच महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण के अंतर्गत आज दिनांक 12.10.2026 को पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा थाना पिपराइच क्षेत्रान्तर्गत महिला पुलिस कर्मियों एवं विद्यालयों की बालिकाओं के साथ ‘जागरूकता रैली-2026’ एवं पैदल मार्च का आयोजन किया गया। बालिकाओं के नेतृत्व में आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पैदल मार्च निकाला गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा उनके अधिकारों के प्रति आमजन को जागरूक करना एवं महिला सुरक्षा के प्रति सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम में थानाध्यक्ष पिपराइच, थाना पिपराइच का पुलिस बल एवं पीएसी के जवान मौजूद रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies