अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला थाना परिसर में हो रहे भवन निर्माण व पुलिस कार्यालय के नवनिर्मित फर्नीचर का किया गया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बलरामपुर महिला थाना आज दिनांक 17.अक्टूबर.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय द्वारा महिला थाना परिसर में निर्माणाधीन भवन का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रयुक्त सामग्री एवं कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था एवं अधिकारियों को निर्माण कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश एवं महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
इसके पश्चात, महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कार्यालय में तैयार किए जा रहे नए फर्नीचर, सौंदर्यीकरण तथा नवनिर्मित आधुनिक कार्यालय कक्षों का विस्तृत जायजा लिया गया। महोदय ने कार्यालय की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़, सुव्यवस्थित एवं जनसुविधा के अनुकूल बनाने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

.jpeg)