Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

बलीपुर में लगा स्वास्थ्य शिविर 300 मरीजों की जांच कर दी गई दवा

 हम भारती न्यूज़
प्रयागराज
रणजीत कुमार


बलीपुर में लगा स्वास्थ्य शिविर 300 मरीजों की जांच कर दी गई दवा



प्रयागराज।उतरांव क्षेत्र के बलीपुर बाजार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 300 मरीजों की जांच कर दवाईयां वितरित की गई। रोज मेमोरियल क्लीनिक बालीपुर बाजार में सोमवार को रोज मेमोरियल चैरिटेबल सोसायटी के सौजन्य से स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में यासीन पुर, बलीपुर, पट्टीराम, साड़ा, महटीकर, महुआ कोठी, चांदोपारा, यासीनपुर, भवानीपुर, बसगित, नवबाजार, सैदहा, इनायत पट्टी, महरुपुर आदि गांव के लोग स्वास्थ्य शिविर में उमड़ पड़े। स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों को निशुल्क जांच कर  दवाइयां वितरित की गई। शिविर में डॉक्टर जितेंद्र कुमार सरोज, सुनील कुमार बिंद, हैदर अली ,अभिनव सिंह, रमाकांत पटेल ,नरेंद्र सरोज, सुभाष कुमार, सुभाष चंद आदि डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर उचित सलाह देकर दवाइयां दी। स्वास्थ्य शिविर में शुगर ,ब्लड प्रेशर, आंख, कान, बुखार आदि रोगों के मरीज ज्यादा संख्या में देखे गए। स्वास्थ्य शिविर में निशुल्क जांच और दवाइयां पाकर मरीजों के चेहरे खुशी से खिल गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies