महिला ने गुस्से में आकर अपने ही पति के पेट में चाकू घोंप दिया
HumBhartiNewsदिसंबर 30, 2021
0
रिश्तो का कत्ल
महिला ने गुस्से में आकर अपने ही पति के पेट में चाकू घोंप दिया
गोरखपुर बुधवार की देर रात एक महिला ने अपने पति के पेट में ही चाकू घोंप दिया घरवालों द्वारा घायल युवक को मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए ले जाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है। सूत्रों के अनुसार झगाहा इलाके के जंगल रसूलपुर नंबर 1 टोला खपरियाभार, निवासी धीरज गुप्ता उम्र 41 वर्ष की शादी 8 वर्ष पूर्व रंभा देवी से हुई थी दोनों का एक बच्चा भी था। शादी के बाद से ही पत्नी मायके में ही रहना चाहती थी 2 साल तक पति अपने पत्नी के साथ उसके मायके में रहा। इधर धीरज अपने घर चला गया ।कुछ महीनों तक पत्नी अपने मायके में ही रही। अभी कुछ दिन पहले धीरज अपनी पत्नी को लेकर अपने घर खपरियाभार लेकर आया था। दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार की रात भी दोनों में विवाद हो रहा था कि गुस्से में आकर पत्नी ने अपने पति धीरज के पेट में चाकू घोंप दिया। आसपास के लोगों के अनुसार महिला अपने पति को घर जमाई बना कर अपने मायके रखना चाहती थी युवक के ना मानने पर अक्सर विवाद होता था बुधवार की शाम को भी दोनों में विवाद हुआ जिसके बाद महिला ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया धीरज के घर वालों ने झगहा पुलिस को इस संदर्भ में लिखित तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला चीफ ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव