Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

भाजपा के तीन सपा के दो और एक निर्दलीय निर्विरोध पार्षद चुना गया

 गोरखपुर नगर निगम कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न

भाजपा के तीन सपा के दो और एक निर्दलीय निर्विरोध पार्षद चुना गया

गोरखपुर नगर निगम में सोमवार कार्यकारिणी के सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। भाजपा की तरफ से संतराज शर्मा, बबलू गुप्ता उर्फ छट्ठी लाल और रामलवट निषाद का निर्वाचन हुआ। वहीं सपा के अभिमन्यू मौर्या, असलम सन्नू के साथ निर्दल संजय यादव का कार्यकारिणी में निर्विरोध निर्वाचन हुआ। हालांकि भाजपा में महिला पार्षदों ने अनदेखी का आरोप लगा कर विरोध किया।
कार्यकारिणी के 6 सदस्यों का कार्यकाल 31 जनवरी को पूरा हो रहा है। जिसके बाद छह नये सदस्यों का चुनाव सोमवार को हुआ। महापौर सीताराम जायसवाल ने निर्वाचन की प्रक्रिया को शुरू किया। जिसके बाद भाजपा की तरफ से संतराज शर्मा, बबलू गुप्ता उर्फ छट्ठी लाल और रामलवट निषाद ने पर्चा भरा। सपा की तरफ से अभिमन्यू मौर्या, असलम सन्नू और निर्दल संजय यादव ने पर्चा दाखिल किया। छह सीटों के लिए छह के उम्मीदवारी के बाद सभी का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। इसके बाद महापौर से सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का माला पहना कर स्वागत किया। महापौर सीताराम जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि नये सदन में नये सदस्यों का पहला निर्वाचन है। सभी को मिलजुल कर शहर के विकास के लिए काम करना होगा। बता दें कि पार्षद रमेश यादव, आलोक सिंह विशेन, अभिषेक निषाद, शकुन मिश्रा, आनंद वर्धन और मनु जायसवाल का कार्यकाल पूरा होने के बाद छह सीटों पर चुनाव हुआ है। इस दौरान नगर आयुक्त अविनाश सिंह, उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा, आलोक सिंह विशेन, अजय राय, अशोक यादव, रमेश यादव आदि उपस्थित रहे। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला चीफ ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies