दीक्षान्त समारोह,पुलिस लाइन गोरखपुर
पुलिस लाइन गोरखपुर में आयोजित पीएसी रि0आ0 के "दीक्षांत परेड समारोह- 2022" में मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर द्वारा रिक्रूट आरक्षियाें को संयुक्त रूप से पद एवं कर्तव्यों की शपथ ग्रहण करायी गयी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
पुलिस लाइन गोरखपुर में आधारभूत प्रशिक्षण हेतु 30 वीं वाहनी पीएसी गोण्डा से कुल 250 पीएसी रिक्रूट आरक्षी आवंटित होकर आगमन किये, जिनका आधारभूत प्रशिक्षण दिनांक-13.01.2022 से पुलिस लाइन गोरखपुर में श्री मृत्युंजय राय प्रभारी आर0टी0सी0 की देखरेख में प्रारम्भ हुआ । कुल 249 पीएसी रिक्रूट आरक्षी पुलिस लाइन गोरखपुर में वाह्य एवं अन्तः विषय के अन्तिम परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमें से 247 पीएसी रिक्रूट आरक्षी उत्तीर्ण होकर दीक्षान्त समारोह में सम्मिलित हुये। जिसमें सर्वांग सर्वोत्तम अभिषेक राय चेस्ट नं0 201 को प्रथम पुरस्कार, चेस्ट नं0 210 राघवेन्द्र साहनी को द्वितीय पुरस्कार, चेस्ट नं0 51 अजीत पटेल को तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। सभी प्रशिक्षुओं को बाद दीक्षान्त समारोह उनके नियुक्ति / आवंटित वाहिनी से आये प्रतिनिधि के साथ भेजा जायेगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक लाइन्स, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक गोरखपुर सहित अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।

