Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

PAC में शामिल हुए 199 रिक्रूट:एडीजी ने पासिंग आउट परेड की सलामी लेकर दिलाया शपथ, सर्वोच्च कैडेट अभिषेक राय हुए सम्मानि

 PAC में शामिल हुए 199 रिक्रूट:एडीजी ने पासिंग आउट परेड की सलामी लेकर दिलाया शपथ, सर्वोच्च कैडेट अभिषेक राय हुए सम्मानि




हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर के 26वीं बटालियन पीएसी स्थित पीटीएस में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 199 रिक्रूट मंगलवार को पीएसी में शामिल हो गए। गोरखपुर पुलिस लाइंस में आयोजित ​दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि एडीजी जोन अखिल कुमार ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने रिक्रूटों को शपथ दिलाया।


एडीजी जोन अखिल कुमार और उनके पीछे गाड़ी पर एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर रिक्रूट का परिचय लेते हुए।

सर्वोच्च कैडेट को किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान ट्रेनिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अ​भिषेक राय को सर्वोच्च कैडेट से सम्मानित किया गया। पासिंग आउट परेड की सलामी कराने वाले परेड कमांडर राघवेंद्र साहनी को भी पुरस्कार दिया गया। साथ ही अलग अलग आंतरिक और बाहृ विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट को भी पुर​स्कार दिया गया। तो वहीं पासिंग आउट परेड में सर्वाग सर्वोत्तम का पुरस्कार विपुल गुर्जर को दिया गया।


एडीजी अखिल कुमार ने परेड की सलामी ली। उनके पीछे एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर भी मौजूद रहे

ये अधिकारी रहे मौजूद


इस दौरान गोरखपुर एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर, पुलिस अधीक्षक पीटीएस किरन यादव, 26वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक कुंतल किशोर, एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी लाइन राहुल भाटी, सीओ एलआईयू पंकज,सीओ लाइन प्रशाली गंगवार, सीओ ट्रैफिक जय प्रताप सिंह, आरटीसी प्रभारी मृत्युंजय राय, आरआरआई हरिशंकर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


रिक्रूट के मेहनत और परिश्रम का फल उन्हें आज मिला:एडीजी

रिक्रूट को संबोधित करते हुए एडीजी जोन ने पहले उन्हें शपथ दिलाई। रिक्रूट ने पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, निष्पक्षता,चैत्नयता, परिश्रम से अपने दायित्वों के निर्वहन की शपथ ली।


एडीजी ने कहा कि आज जो ये रिक्रूट पीएसी का हिस्सा बन रहे हैं यह उनकी मेहनत, लगन और ट्रेनिंग के दौरान त्याग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि रिक्रूट की असली परीक्षा अब शुरू होगी। उन्हें पूरे मनोयोग और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन कर खुद को साबित करना होगा। जिससे पुलिस और पीएसी का मान बढ़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies