Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गोरखपुर में 10 खाद बेचने वालों के लाइसेंस सस्पेंड:CM योगी के दौरे के पहले 46 खाद बेचने वालों के यहां छापे पड़े, 10 नमूने लिए गए

 गोरखपुर में 10 खाद बेचने वालों के लाइसेंस सस्पेंड:CM योगी के दौरे के पहले 46 खाद बेचने वालों के यहां छापे पड़े, 10 नमूने लिए गए



हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर 3 दिन के दौरे पर हैं इससे पहले सोमवार को औचक छापेमारी की गई। 10 खाद बेचने वालों के उर्वरक निबंधन प्रमाण पत्र सस्पेंड किए गए। इसके प्रमाणपत्र में गड़बड़ी मिली है। एक खाद बेचने वाले को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कृषि विभाग के अधिकारियों की 5 टीमों ने 46 खाद बेचने वालों के यहां छापेमारी की। इसमें 18 नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया।


मेसर्स वैष्णो खाद भंडार को नोटिस

छापेमारी में मेसर्स वैष्णो खाद भंडार नगवा जैतपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया। जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया,"सभी उर्वरक बिक्री केंद्रों पर छापे में स्टाक का मिलान उनके पीओएस मशीन से किया गया। खतौनी के आधार पर किसानों में उर्वरकों की बिक्री तय रेट पर करने के लिए समझाया गया।

स्टाक होल्डिंग एवं टैगिंग न करें। अगर किसी विक्रेता ने ज्यादा रेट पर उर्वरक बेचा या स्टाक होल्डिंग की। तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।


इन खाद विक्रेताओं को किया सस्पेंड


मेसर्स किसान खाद भंडार सिकरीगंज

मेसर्स किसान बीज भंडार तरैया चौराहा

मेसर्स एमएस खाद भंडार कटवल चौराहा

मेसर्स किसान बीज भंडार वेलाकांटा

मेसर्स सिंह खाद भंडार वेलाकांटा

मेसर्स कश्यप ट्रेडर्स रामूडीहा

मेसर्स साहब एग्रो सेंटर सोनवरसा

मेसर्स श्री दुर्गा जी किसान सेवा केंद्र करमहा फुटहवा

मेसर्स वैष्णो खाद भंडार टेकवार उनवल

वन स्टाप एग्रीजक्शन रानीपुर भीटहा चौराहा

ये शामिल रहे छापेमारी में

उप कृषि निदेशक अरविन्द कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी अनिल प्रसाद मिश्रा, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी डॉ शत्रुघ्न सिंह, अपर जिला कृषि अधिकारी रमेश द्विवेदी की अगुवाई में गठित टीमों ने छापेमारी की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies