Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

रूठे मानसून की वजह से किसानों की बड़ी समस्याएं, सभी को हो रही परेशानी

 रूठे मानसून की वजह से किसानों की बड़ी समस्याएं, सभी को हो रही परेशानी



हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


 कम बारिश होने से शहर से लेकर देहात तक के लोग परेशान हैं। शहर के लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं, तो देहात में किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। यदि किसी ने रोपाई कर दी है तो उसकी फसल सूखने लगी है। कई किसान सिंचाई करके फसल बचाने की जुगत लगा रहे हैं। किसानों को फसल बचाने के लिए 2500 से 3000 रुपये प्रति एकड़ सिंचाई पर खर्च करना पड़ रहा है। धान के अलावा अन्य फसलों पर भी असर पड़ने लगा है।

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि सामान्य तौर पर एक से 10 जुलाई तक 100 मिलीमीटर तक बारिश हो जाती है। लेकिन, इस बार इस अवधि में मात्र 32 मिलीमीटर बारिश हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies