Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जनपद में आम जनमानस को शुद्ध खाद्य पदार्थों की सुनिश्चितता बनाए रखने

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर



रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जनपद में आम जनमानस को शुद्ध खाद्य पदार्थों की सुनिश्चितता बनाए रखने 



हेतु जिलाधिकारी संभल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम द्वारा गवा स्थित राजेश मिष्ठान भंडार से सोन पापड़ी, आनंदवन मिष्ठान भंडार से घेवर, रामप्रकाश मिष्ठान भंडार से मलाई का लड्डू और अमरीश मिष्ठान भंडार से छेना रसगुल्ला का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया। इसके पश्चात बहतकरण स्थित भुवनेश मिष्ठान भंडार से बर्फी एवं मनसुख मिष्ठान भंडार से रंगीन बर्फी का नमूना संग्रहित किया गया। रजपुरा  स्थित रमेश मिष्ठान भंडार से बर्फी का नमूना बबराला स्थित श्री गंगा मिष्ठान भंडार से पेड़ा और राजवीर मिष्ठान भंडार से बर्फी का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया। इसके पश्चात पथरिया  स्थित मां गायत्री मिष्ठान भंडार से पेड़ा दीपांशु मिष्ठान भंडार से गुलाब जामुन सुमित  स्वीट्स व  प्रतीक मिष्ठान भंडार से बर्फी  का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला को प्रेषित किया गया है। जांच आख्या प्राप्त होने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। संजय शर्मा अभिहित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर आगामी त्योहारों के दृष्टिगत नियमित रूप से अभियान चलाया जाता रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies