पुलिस पार्टी से अभद्रता व मारपीट करने के आरोप में वांछित 03 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष झंगहा द्वारा एक सशक्त टीम गठित की गयी । उक्त टीम द्वारा आज दिनांक 10.08.2022 को मु0अ0सं0 291/22 अंतर्गत धारा 147/149/323/504/506 भादवि व 3(1)द,ध एस.सी/एस.टी एक्ट व मु0अ0सं0 292/2022 धारा 147/148/149/332/353/504/506/307/186 भादवि व 7 सीएलए एक्ट व 4/21 खान व खनिज अधि0 व मु0अ0सं0 293/22 धारा 27/30 आर्म्स एक्ट एवं मु0अ0सं0 294/22 धारा 25/27/30 आर्म्स एक्ट थाना झंगहा जनपद गोरखपुर से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्तगण 1. जयनरायन यादव पुत्र सन्तराज यादव 2. सुबाष यादव पुत्र जयनरायन यादव 3. सोनू यादव पुत्र जयनरायन यादव निवासीगण कैथवलिया थाना झंगहा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनाँक 09/08/2022 को सायंकाल श्री हरिलाल पुत्र सतई हरिजन निवासी कैथवलिया बलुआ टोला थाना झंगहा जनपद गोरखपुर नें चौकी गोबड़ौर पर सूचना दिया कि मेरे गाँव के जयनरायन यादव पुत्र संतराज यादव आद हमारे पट्टे की जमीन में जबरदस्ती जेसीबी लगाकर मिट्टी निकलवा रहे है । उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी गोबड़ौर उ0नि0 सत्यप्रकाश त्रिपाठी मय हमराही फोर्स के जाँच हेतु मौके पर गये । जाँच हेतु मौके पर पहुचते ही जयनरायन यादव आदि द्वारा पुलिस पार्टी से मुजाहमत की गयी। उक्त घटना के सम्बन्ध मे वादी हरिलाल उपरोक्त की तहरीर पर मु0अ0सं0 291/22 धारा 147/149/323/504/506 भादवि व 3(1) द0ध0 एससी एसटी एक्ट विरुद्ध जयनरायन यादव आदि 07 नफऱ व 06 नफर अज्ञात के पंजीकृत किया गया एवं उ0नि0 सत्यप्रकाश त्रिपाठी चौकी प्रभारी गोबड़ौर थाना झंगहा जनपद गोरखपुर की तहरीर पर जयनरायन यादव आदि 07 नफऱ नामजद व 5-6 व्यक्ति नाम पता अज्ञात के मु0अ0सं0 292/22 धारा 147/148/149/332/353/504/506/307/186 भादवि व 07 सीएलए एक्ट व 4/21 खान एवं खनिज अधि0 पंजीकृत किया गया । आज दिनाँक 10.08.2022 को उपरोक्त मुकदमे से संबन्धित अभियुक्तगण 1.जयनरायण यादव पुत्र स्व0 संतराज यादव 2. सोनू यादव पुत्र जयनरायन यादव 3. सुबाष यादव पुत्र जयनरायन यादव निवासीगण कैथवलिया थाना झंगहा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । पिस्टल, रायफल, एयरगन, दो अदद टाटा सफारी व एक अदद जेसीबी बरामद किया गया । जिसके संबन्ध में अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल –
1- एसओ राजेन्द्र मिश्र थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
2- व0उ0नि0 श्री देवीशंकर पाण्डेय थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
3- उ0नि0 श्री नितेश सिंह थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
4- उ0नि0 श्री आलोक राय थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
5- उ0नि0 श्री शुभम श्रीवास्तव थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
6- हे0का0 कमलेश कुमार थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
7- का0 महेन्द्र तिवारी थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
8- का0 सुरज यादव थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
9- म0का0 शशिबाला थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
10- चालक का0 राकेश यादव थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
