Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

लंपी रोग के सूचना आदान-प्रदान हेतु बनाए गए कंट्रोल रूम में पशु चिकित्सा अधिकारी को किया जाए तैनात...... नोडल अधिकारी

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर


कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी ने लंपी रोग की रोकथाम हेतु पशुपालन विभाग, समस्त नगर पालिका अधिशासी अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक*


नोडल अधिकारी ने ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक कर ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को किया जागरूक एवं रोग से प्रभावित ग्राम पंचायत का किया भ्रमण तथा संचालित गौशाला का किया निरीक्षण


जनपद में कोई बाहरी पशु प्रवेश ना करें यह किया जाए सुनिश्चित....नोडल अधिकारी

लंपी रोग की रोकथाम हेतु पशुपालकों को किया जाए जागरूक...... नोडल अधिकारी


लंपी रोग के सूचना आदान-प्रदान हेतु बनाए गए कंट्रोल रूम में पशु चिकित्सा अधिकारी को किया जाए तैनात...... नोडल अधिकारी



बिना अनुमति के कोई भी पशु चिकित्सा अधिकारी जनपद मुख्यालय नहीं छोड़ेगा... जिलाधिकारी


संभल (बहजोई) 1 सितंबर 2022


   आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ श्री कुणाल सिल्कू (आईएएस) एवं जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल के अध्यक्षता में लंपी स्किन डिजीज(एलएसडी) की रोकथाम के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।

       सर्वप्रथम पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में लगभग 9 लाख पशु हैं। तथा जनपद में संचालित गौशालाओं की संख्या 41 है। एवं उन्होंने पशुपालन विभाग में कार्यरत कर्मियों तथा जनपद में बनाए गए एपिसेंटर, आइसोलेशन गौशाला, कंट्रोल रूम तथा लंपी रोग के संबंध में जनपद में की जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। और उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन एवं सैनिटाइजेशन का कार्य जनपद में युद्ध स्तर पर चल रहा है। कंट्रोल रूम में तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। रोग से रोकथाम हेतु 8 टीमें गठित कर दी गई हैं और लक्षण युक्त पशुओं का उपचार जारी है। 

    नोडल अधिकारी द्वारा बताया गया कि यह बीमारी एक संक्रामक बीमारी है। और कोविड-19 समान ही यह वायरस के द्वारा फैलती है। इसमें पशु मृत्यु दर एक से दो पर्सेंट है। तथा जनपद में अभी केसों की संख्या कम है इसकी रोकथाम के लिए अभी से युद्ध स्तर पर कार्य करना है ताकि इस बीमारी से छुटकारा पा सकें। और उन्होंने कहा कि कोई भी निराश्रित एवं छुट्टा गोवंश संचालित गौशालाओं में नहीं संरक्षित किया जाए। अगर कोई छुट्टा पशु जो लक्षण युक्त है उसे जनपद में बनाई गई आइसोलेशन गौशालाओं में संरक्षित किया जाए। ताकि अन्य पशु सुरक्षित रह सकें। 

      यह रोग मक्खी मच्छर तथा मानव के द्वारा भी फैलता है। तथा मच्छर मक्खी से बचाव के लिए प्रत्येक ग्राम एवं शहर या कस्बों में फॉगिंग का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए तथा सैनिटाइजर का प्रयोग भी प्रत्येक दशा में किया जाए। लक्षण युक्त पशुओं के गोबर मूत्र एवं लार का डिस्पोजल यथाशीघ्र किया जाए। तथा गोबर को किसी गड्ढे में दबा दिया जाए। तथा मूत्र पर चूना डाला जाए। एपिसेंटर के 500 से 1000 मीटर तक के रेडियस में जितने भी पशु प्रभावित हैं। उनके गोबर मूत्र आदि का निस्तारण करवा लिया जाए। तथा फॉगिंग और सैनिटाइजर भी करा ले। पशुओं की देखभाल करने वाले केयरटेकर सैनिटाइजर का प्रयोग करें पशुपालक के परिवार के लोग जहां तक हो सके ऐसी स्थिति में घर से बाहर जाने में एहतियात बरतें वैक्सीनेशन के लिए एपिसेंटर के पास रिंग बनाकर 500 से 1000 मीटर को छोड़ते हुए सबसे पहले बाहर से लगभग 5 किलोमीटर के दायरे से वैक्सीनेशन करते हुए अंदर के लिए वैक्सीनेशन का कार्य करें। 

  लंपी रोग लक्षण तथा उसकी रोकथाम के लिए प्रचार प्रसार पर विशेष ध्यान दें प्रत्येक ग्राम पंचायत में लक्षण और रोकथाम के संबंध में पंपलेट प्रत्येक गोपालक के यहां प्रत्येक दशा में चस्पा हो जाना चाहिए। तथा प्रत्येक गांव में कम से कम दो फ्लैक्सी बोर्ड मुख्य स्थानों पर लोगों को जागरूक करने के लिए लगवाए जाएं। तथा इससे संबंधित तहसील स्तर, ब्लॉक स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर बैठक भी कर ली जाएं। खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने अपने स्तर से यह भी सुनिश्चित करें कि समस्त ग्राम प्रधान अपने अपने गांव में इस रोग के विषय में लोगों को जागरूक करें। प्राइवेट गौशालाओं में भी यही प्रक्रिया अपनाई जाए। पुलिस प्रशासन भी यह सुनिश्चित करें जनपद से बाहर का कोई भी पशु जनपद में प्रवेश नहीं करें। जनपद में पशुओं का आना जाना प्रतिबंधित रहेगा एवं जनपद में पशु मेले का आयोजन प्रत्येक दशा में ना किया जाए। तथा जनपद में बनाए गए कंट्रोल रूम में एक डॉक्टर की तैनाती की जाए। जिससे सूचना मिलने पर उसका निस्तारण शीघ्रता से संभव हो सके। मृत पशु को खुले में ना छोड़े तथा उस को ढक कर किसी सुरक्षित स्थान पर गड्ढा खोदकर उसको डिस्पोजल किया जाए।

      जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि बीमारी की रोकथाम के लिए लोगों को प्रत्येक दशा में जागरूक किया जाए पशुपालक सेनीटाइजर का प्रयोग करें। प्रत्येक गांव में प्रचार प्रसार युद्ध स्तर पर किया जाए जिससे ग्रामवासी लोग जागरूक हो।  जिला पंचायत राज अधिकारी प्रत्येक गांव में पंपलेट लगवाना सुनिश्चित करें। पशुपालक इस रोग को लेकर सावधानी बरतें लक्षण युक्त पशु का गोबर, मूत्र आदि का डिस्पोजल तत्काल कराना सुनिश्चित करें। और जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि बिना अनुमति के कोई भी पशु चिकित्सा अधिकारी जनपद मुख्यालय नहीं छोड़ेगा अगर ऐसा संज्ञान में आता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही संज्ञान में लायी जायेगी। 

       इसके उपरांत विकासखंड संभल सभागार में नोडल अधिकारी ने ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ एक बैठक की तथा उसमें लंपी रोक के लक्षण एवं रोकथाम के विषय में बताया जिसमें उन्होंने कहा कि सैनिटाइजर प्रयोग प्रत्येक पशुपालक करें। जिससे लोग को रोका जा सके। और सभी ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने स्तर से लोगों को वृहद रूप से जागरूक करें। ताकि इस रोग से पशुओं को सुरक्षित रखा जा सके। और उन्होंने कहा की पशुओं में कोई भी लक्षण पाया जाता है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 94110 96168 पर सूचना दे सकते हैं।

       इसके उपरांत ग्राम पंचायत सिंहपुर सानी में जाकर ग्राम पंचायत सभागार में ग्राम वासियों से रूबरू होते हुए लंपी रोग के लक्षण एवं रोकथाम आदि के विषय में ग्राम वासियों को बताया और ग्राम वासियों को अन्य लोगों को जागरूक करने के लिए कहा। 

    इसके उपरांत ग्राम पंचायत शरीफपुर में संचालित गौशाला का भ्रमण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

        इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती कमलेश सचान, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मुन्ना लाल यादव, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, जिला पंचायती राज अधिकारी जाहिद हुसैन, ब्लाक प्रमुख संभल, समस्त पशु चिकित्सा अधिकारी, समस्त विकासखंड अधिकारी, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies