थाना चिलुआताल पुलिस द्वारा हत्या प्रयास में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय गोरखपुर श्री गौरव ग्रोवर द्वारा वाँछित अपराधीयों के विरूद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय उत्तरी श्री मनोज कुमार अवस्थी के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज श्री योगेन्द्र सिंह के निकट प्रवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चिलुआताल सुधीर कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 गुरुप्रसाद मय हमराह का0 जगरनाथ यादव व का अमित चौहान के देखभाल क्षेत्र,चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन से मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अमित कुमार निषाद पुत्र महातम निषाद निवासी बेलपार उर्फ गुरुनगर थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर उम्र करीब 30 वर्ष को समय करीब 10.45 बजे दिन मे गिरफ्तार किया । जिनको न्यायिक अभिरक्षा मे माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है
पूछताछ का विवरण
अभियुक्त से पूछने पर बता रहा है कि गिरफतारी के डर से रिस्तेदारी जा रहा था ।
गिरफ्तारी मे शामिल टीमः-
1 - प्र0नि0 सुधीर कुमार सिंह थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
2 - उ0नि0 गुरू प्रसाद चौकी प्रभारी मजनू थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
3 - का0 जगरनाथ यादव थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
4 - का0 अमित चौहान थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
