Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

समस्त विकास खंडो में हुआ सिंगल यूज़ पॉलीथीन शव यात्रा का आयोजन*

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर


समस्त विकास खंडो में हुआ सिंगल यूज़ पॉलीथीन शव यात्रा का आयोजन*




गाजियाबाद की कुछ कंपनियों द्वारा प्लास्टिक पॉलिथीन की रीसाइक्लिंग करके बनाए जाएंगे जन उपयोगी वस्तुएं........ जिलाधिकारी


यह एक अभियान नहीं बल्कि प्लास्टिक को अपने जीवन से हटाने का एक प्रतीकात्मक संदेश है...... जिलाधिकारी


संभल बहजोई 16 दिसंबर 2022


      आज विकास खण्ड संभल में सिंगल यूज़ पॉलीथीन शव यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी मनीष बंसल ने प्रतिभाग किया। और स्कूली बच्चों ने पॉलिथीन एवं प्लास्टिक को जीवन से हटाना है ऐसे स्लोगन का प्रदर्शन किया।

     जिसमें जिलाधिकारी ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह वैन है और उसके बावजूद हम लोग देखते हैं कि गांव एवं देहात में कहीं भी खाली स्थानों पर पॉलिथीन एवं खाली प्लास्टिक फैला रहता है इसको हटाने के लिए वृहद अभियान जनपद में चलाया गया है जनपद के आठों विकास खंडों के प्रत्येक ग्राम पंचायतों को एक लक्ष्य तय किया गया है जो कि 15 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक बेस्ट एकत्रित किया जाना है एवं ऐसे ही पॉलिथीन को भी एकत्रित किया जाना है उसकी एक प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाल रहे हैं प्रत्येक विकासखंड पर यह शव यात्रा निकाली जा रही है जिसमें एकत्रित प्लास्टिक को हम जनपद स्तर पर ले जा रहे हैं इसको प्लास्टिक शव यात्रा का नाम दिया गया है। 

     जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में लगभग 150 कुंटल प्लास्टिक वेस्ट इकट्ठा करके उसकी शव यात्रा निकाली गई है यह पूरा प्लास्टिक वेस्ट हम लोग रीसाइक्लिंग करवाएंगे इसके लिए कुछ गाजियाबाद की कंपनियों से बात की गई है वह इस पूरे प्लास्टिक की रीसाइक्लिंग करके जन उपयोगी वस्तुओं में परिवर्तित करेंगे जैसे कि प्लास्टिक की बेंच, प्लास्टिक के डस्टबिन एवं प्लास्टिक की ट्री गार्ड इस प्रकार की चीजें बनाएंगे तो यह प्लास्टिक का ना सिर्फ रीसाइक्लिंग या रीयूज का एक अभियान है वल्कि प्रतीकात्मक संदेश प्लास्टिक को अपने जीवन से हटाना है

     इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन, खंड विकास अधिकारी संभल एवं स्कूली बच्चे सहित समस्त संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


 जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies