Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

महिलाओं व बालिकाओं के विरुद्ध हिंसा तथा भेदभाव उन्मूलन के विषय तथा महिला हिंसा की रोकथाम, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य, वन स्टॉप सेंटर की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी दी गई

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर


आज 16/12/2022 को जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार विकासखण्ड असमौली में राष्ट्रीय जेंडर अभियान और जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  किया गया जिसमें महिलाओं व बालिकाओं के विरुद्ध हिंसा तथा भेदभाव उन्मूलन के विषय तथा महिला हिंसा की रोकथाम, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य, वन स्टॉप सेंटर की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी दी गई।




 साथ ही विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड 19, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटियो व महिलाओ के अधिकार, व्यक्तिगत स्वास्थ, महिला हेल्पलाइन नम्बर, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, वीमेन पवार लाइन 1090,चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन  1930,महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन  1076 आदि विषयों पर चर्चा की गई साथ ही यह भी विस्तार से बताया गया की इन हेल्पाइन नंबर की सहायता से कैसे अपने आप को सुरक्षित कर सकती है व हिंसा के प्रति कैसे आवाज़ उठा सकती है  जिससे वह स्वयं को आत्मनिर्भर बन सके एवं आने वाली पीढ़ी को भी आत्मनिर्भर बना सके। 

इस कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर से सामाजिक परामर्शदाता आरती त्रिवेदी, सी पी एस से परामर्शदाता अरुण कुमार, ब्लॉक मिशन प्रबन्धक आश्मा व रेनू भारती, व समूह सखी, स्वंय सहायता समूह की सदस्य उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies