हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
इंडोर शूटिंग रेंज का माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने किया शिलान्यास*
नगर पालिका बहजोई स्थित काली मंदिर मैदान में बनाया जा रहा है इंडोर शूटिंग रेंज
जनपद के युवाओं की खेल प्रतिभाओं को निखारने का मिलेगा एक अच्छा प्लेटफार्म.... जिलाधिकारी
संभल (बहजोई) 16दिसंबर 2022
आज राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन श्रीमती गुलाब देवी जी एवं जिलाधिकारी मनीष बंसल के द्वारा नगर पालिका बहजोई स्थित काली मंदिर के मैदान में इंडोर शूटिंग रेंज हेतु भूमि का पूजन कार्यक्रम किया गया।
जिसमें विधि विधान से पूजा अर्चना तथा मंत्रोच्चारण करते हुए माननीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन श्रीमती गुलाब देवी जी एवं जिलाधिकारी मनीष बंसल ने इंडोर शूटिंग रेंज का शिलान्यास किया तथा नींव रखी।
जिलाधिकारी ने कहा कि राइफल क्लब के माध्यम से इंडोर शूटिंग रेंज बनाया जा रहा है जिसका निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा किया जा रहा है इनडोर हाॅल में 10 मीटर एयर पिस्टल रेंज का निर्माण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म मिलेगा।
उन्होंने कहा कि लोगों को अपने क्षेत्र में ही शूटिंग रेंज स्थल उपलब्ध मिलेगा तो मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में युवा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन करेंगे।
माननीय मंत्री जी ने कहा कि जनपद में इंडोर शूटिंग रेंज बनाया जा रहा है जिसमें जनपद के युवाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा एवं यह हमारे लिए बड़े ही हर्ष की बात होगी।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार त्रिवेदी, एक्स ई एन आर ई डी रविकांत वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बहजोई ज्ञानेंद्र कुमार, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

