अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब बनाकर बेचने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, अपराधों में अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं आगामी नगर निकाय चुनाव सामान्य हेतु चलाये जाने रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर के नेतृत्व में उ0नि0 अभिषेक कुमार राय थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर मय टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 198/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम व 272 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त ओम निषाद पुत्र स्व0 राजाराम निषाद निवासी महेवा बड़ा टोला थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रहा है ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 अभिषेक कुमार राय चौकी प्रभारी फलमण्डी थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
3. का0 कृष्ण कुमार यादव थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर
4. का0 धनंजय कुमार थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर
5. का0 राजेश कुमार वर्मा थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर
