Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कूटरचित तरीके से फर्जी बैनामा कराने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार

 कूटरचित तरीके से फर्जी बैनामा कराने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा जनपद में अपराधों पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी कैण्ट के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर मय उ0नि0 विकास कुमार सिंह मय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 191/2023 धारा 420,467,468,471,120बी0 भादवि से सम्बंधित वांछित अभियुक्त प्रदीप यादव उर्फ गुड्डू पुत्र रामनारायण यादव निवासी राईपुर थाना ऊरुवा बाजार जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।


घटना का विवरण-


वादी द्वारा विजय यादव से जमीन सन् 2021 मे खरीदा गया था । जब वादी जमीन लेने गये तो जिस जमीन को दिखाकर बेचा गया वह जमीन वहाँ पर उक्त नम्बर मे नही थी ना ही उस जमीन को विजय यादव ने कब्जा ही दिया । विजय यादव और उसका भतीजा प्रदीप यादव उक्त काम मिलकर करते है वादी द्वारा प्रदीप यादव के खाते में 7 लाख रूपया दिया गया था । बार – बार जमीन मांगने पर भी विजय यादव जमीन पर कब्जा नही दिला पाया तब वादी फेंकु प्रसाद ने उक्त जमीन पर दिया अपना पैसा मांगा तो फेक चेक 07 लाख का विजय यादव का भतीजा ने दिया जो बाउंस हो गया । उक्त कार्य विजय यादव जो भूमि का कारोबार करता है लोगो से फर्जी पैसा लेकर जमीन भी नही देता है । विजय यादव पर पूर्व मे दर्जनो मुकदमा दर्ज है । उसका भतीजा भी उक्त कार्य मे सहयोगी है । 


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1. प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर 

2. उ0नि0 विकास कुमार सिंह चौकी प्रभारी चिड़ियाघर थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर

3. का0 अमित कुमार गिरी थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर 

4. का0 सचिन कुमार वर्मा थाना रागढ़ताल जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies