सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद का रहा पूरे जिले में दबदबा
- हाई स्कूल में सफल नए सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं में विद्यालय परिवार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी करेगा टेबलेट वितरण
- नए सत्र में प्रवेश को लेकर सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में लगातार जारी है रजिस्ट्रेशन कार्य
- सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अनुभवी और कुशल शिक्षक छात्र छात्राओं के भविष्य को सवारने का कर रहे हैं कार्य
- हर वर्ष सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षा में सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र छात्राएं करते हैं बेहतर प्रदर्शन
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
संतकबीरनगर:- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सीबीएससी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद के छात्र छात्राओं का दबदबा पूरे जनपद में कायम रहा छात्र छात्राओं ने सीबीएससी बोर्ड की परीक्षा में बेहतर अंक अर्जित करते हुए जहां जिले के टॉप टेन में अपना स्थान बनाया वही विद्यालय सहित अपने परिवार का नाम रोशन किया। सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र छात्राओं ने अपने प्रतिभा का लोहा मनवा दिया टॉप टेन में स्थान पाकर छात्र छात्राओं ने विद्यालय परिवार का मान बढ़ाया है जिसको लेकर विद्यालय परिवार काफी गदगद है। हाई स्कूल में सफल 11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को सूर्या परिवार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निशुल्क टेबलेट वितरण करेगा। विद्यालय में नए सत्र में प्रवेश को लेकर रजिस्ट्रेशन कार्य जारी है जो भी छात्र-छात्राएं अपना प्रवेश सुनिश्चित कराना चाहते हैं समय से पहुंचकर विद्यालय में रजिस्ट्रेशन करा कर अपना प्रवेश सुरक्षित करा सकते हैं। विद्यालय के एमडी डॉ उदय ने बताया कि सीबीएससी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने जिस तरीके से बेहतर प्रदर्शन किया है वह बेहद सराहनीय है छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा और संस्कार देना विद्यालय परिवार का कर्तव्य है विद्यालय के सभी शिक्षक अपने कर्तव्य के प्रति तत्पर हैं हाई स्कूल में सफल छात्र-छात्राएं जो 11वीं में उन छात्र-छात्राओं में निशुल्क टेबलेट वितरण का कार्यक्रम जल्द ही किया जाएगा जो भी छात्र-छात्राएं अपना प्रवेश सुनिश्चित कराना चाहते हैं विद्यालय में पहुंचकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करा सकते हैं।
