Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा मारुती से टकराई टेम्पू , यात्री घायल

 गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा


 मारुती से टकराई टेम्पू , यात्री घायल



 हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर वाराणसी नेशनल हाइवे 29 पर खड़ी मारुती ग्रांड विटारा के पीछे तेज रफ़्तार से आ रही टेम्पू के जोरदार टक्कर से टेम्पू ही पलट गई जिसमे सवार सात लोगों चोट आई। हादसा बेलीपार थाना क्षेत्र के डवरपार चौराहे पर सोमवार करीब दो बजे की है। न्यू मारुती कार ग्रांड विटारा से अरविंद सिंह अपने घर हाटा (बडहलगंज) से परिवार को लेकर गोरखपुर जा रहे थे। बच्चे को उल्टी आने के कारण मारुती रोक पानी से कुल्ला करा रहे थे। तब तक तेज रफ़्तार से आ रही टेम्पू UP53 GT 5551 के जोरदार टक्कर से टेम्पू खुद पलट गई.जिससे ड्राइवर राम प्रवेश समेत सवार सात पैसेंजर को चोट आई जिसमे तीन लोगो गंभीर चोट लगी है। जिन्हे ग्रामीणों के मदद से अस्पताल भेज दिया गया।घायल सातों व्यक्ति भंडारी थे जो कौड़ीराम से गोरखपुर मांगलिक कार्यक्रम में खाना बनाने जा रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies