Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से दो अदद बैटरी (ई-रिक्शा की) बरामद

 चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से दो अदद बैटरी (ई-रिक्शा की) बरामद



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर थाना शाहपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक शाहपुर के नेतृत्व में उ0नि0 चन्द्रभान सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 146/2024 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त उत्तम यादव पुत्र राममिलन यादव निवासी उन्नवल थाना खजनी जनपद गोरखपुर को चोरी के 2 अदद बैटरी (ई-रिक्शा की) के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी ।


गिरफ्तारी की पुलिस टीम -


1. प्र0नि0 जयन्त कुमार सिंह थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर । 

2. उ0नि0 चन्द्रभान सिंह थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।

3. कां0 मो0 अरमान थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies