एक अदद अवैध देशी तमंचा व कारतूस के साथ एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना पीपीगंज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष पीपीगंज के नेतृत्व में थाना स्थानीय की पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सुदामा गौड़ पुत्र चौथी गौड़ निवासी भीटी तिवारी थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 80/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पीपीगंज, जनपद- गोरखपुर पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी की टीम-
1-व0उ0नि0 शेर बहादुर यादव पीपीगंज जनपद गोरखपुर
2-कां0 रामाशंकर तिवारी थाना पीपीगंज गोरखपुर
3-कां0 आकाश यादव थाना पीपीगंज, गोरखपुर
