चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का सामान बरामद
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना चौरीचौरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन मे, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष चौरी चौरा के नेतृत्व में उ0नि0 नागेन्द्र मणी मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 124/24 धारा 379 भादवि से संबंधित अभियुक्त प्रमोद कुमार जायसवाल उर्फ बोदर पुत्र स्व0 सुवाष जायसवाल निवासी भोपा बाजार रेलवे क्रासिंग थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर को चोरी के स्टेपनी व टायर के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार की टीम-
1. थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह थाना चौरी चौरा गोरखपुर
2. उ0नि0 नागेन्द्र मणी थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
3. हे0कां0 शिवकुमार थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
4. कां0 धीरेन्द्र प्रताप यादव थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
