दोहरी नागरिकता सम्बन्धित फर्जी प्रपत्र के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
बहराइच थाना रूपईडीहा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बहराइच श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा अपराधो की रोकथाम एवं अपराध कारित करने वाले अपराधियो की गिरफ्तारी के संबंध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) डॉ0 पवित्र मोहन त्रिपाठी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा श्री राहुल पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा श्री शमशेर बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना स्थानीय पर दिनांक 13.04.2024 को पंजीकृत मु0अ0स0 194/24 धारा 417 भा.द.वि. में एसएसबी बल द्वारा दौरान चेकिंग दिनांक 13.04.2024 को समय 21.15 बजे अभियुक्त गगन तिरुबा पुत्र काशी राम तिरुबा उम्र 30 बर्ष पता बिनायक पंचदेवल विनायक खोर जिला अक्षाम राष्ट्र नेपाल को इण्डो नेपाल बार्डर (भारतीय क्षेत्र में) से गिरफ्तार किया गया व विवेचना उ0नि0 विजय कुमार द्वारा की जा रही है । मुकदमा उपरोक्त में आवश्यक विधिक कार्यवाही कर गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया ।
बरामदगी का विवरण
01.नेपाली पासपोर्ट स0 PAO9507307
02.भारतीय वोटर कार्ड न0 UPVP7545353
03.पेन कार्ड न0 AYLPT6510 F
04.अधार कार्ड न0 848444848340
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण
01. सा0उ0नि0 पवन प्रीत कौर पुत्री निर्बेल सिह 42 वी वाहिनी स.सी.बल. नानपारा बहराइच उ0प्र0