पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने रेलवे ब्रिज वर्कशॉप में क्रेन द्वारा गार्डर उठाने के दौरान चेन टूट जाने से घायल कर्मचारी का हाल-चाल लिया एवं अच्छी चिकित्सा हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मुख्य कारखाना प्रबंधक ब्रिज से वार्ता किया
कर्मचारी को अच्छी चिकित्सा मिले एवं दोषी पर तुरंत कार्यवाही करें प्रशासन - विनोद राय
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे पूर्वोत्तर रेलवे ब्रिज वर्कशॉप में कल दिन के समय क्रेन द्वारा गार्डर उठाए जाने पर चेन टूट जाने के कारण एक कर्मचारी विजयकांत मौर्य पर गार्डर गिर जाने से उनके बाएं हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। कर्मचारियों को तुरंत साथियों द्वारा एंबुलेंस से सावित्री हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया है। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया । मेडिकल कॉलेज में पीजीआई लखनऊ रेफर किया। वहां पर भी चिकित्सा ना हो पाने की स्थिति में लखनऊ में ही कर्मचारी प्राइवेट इलाज कर रहा है। कर्मचारी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मांग किया है कि कर्मचारियों को अच्छी से अच्छी चिकित्सा सुविधा दी जाए । उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मांग किया है कि उन्ही हॉस्पिटलों के साथ रेलवे अस्पताल का अनुबंध किया जाए जहां डॉक्टर की उपलब्धता हो और जो कर्मचारी को रेफर हो जाने के बाद वापस न करें ।मुख्य कारखाना प्रबंधक ब्रिज से महामंत्री विनोद राय ने मांग किया कि कार्य को ठीक ढंग से कराया जाना चाहिए। सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने दोषी सुपरवाइजर को तत्काल दंडित करने की मांग किया। महामंत्री विनोद राय ने कहा कि दुख की घड़ी में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ उनके साथ है एवं संघ द्वारा कर्मचारी विजयकांत मौर्य को पूरी सहायता दी जाएगी। इस घटना पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री सतीश चंद्र अवस्थी, कौशल कुमार सिंह ,के एम मिश्रा, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी ,ईश्वर चंद्र विद्यासागर, विजय पाठक, जयप्रकाश सिंह, राजीव कुमार सिंह देवेश सिंह,अंशुमान पाठक, निशांत यादव, ए बी पांडे , अजय त्रिपाठी, सुदृष्ठ सिंह, हरकेश बहादुर सिंह, दीपक प्रजापति, कैलाश कुमार विनय यादव, धीरज यादव ने गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है।