Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सनसनीखेज वारदात युवक और युवती के मिले अर्धनग्न शव

 ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर









हम भारती न्यूज़ से उत्तर जिला संवाददाता परशुराम विश्वकर्मा की ख़ास रिपोर्ट


सनसनीखेज वारदात युवक और युवती के मिले अर्धनग्न शव



गोरखपुर जिले में एक युवक और एक युवती की लाश मिली हैं। दोनों के शव अर्धनग्न थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवती के पास जहरीले पदार्थ की शीशी मिली है।


जानकारी के अनुसार, चिलुआताल थाना इलाके के चिउटहा पुल के पास युवक चौबीस वर्ष और युवती का शव मिला है। ग्रामीणों के सूचना पर पुलिस लगभग पहुंची है। युवती के पास सल्फास का शीशी और दवा पड़ी मिली है। 


मौके पर एक स्कूटी भी मिली है, जिसकी चाबी पास में ही गिरी है। घटनास्थल पर चिलुआताल पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटनास्थल पर मिली स्कूटी की नंबर प्लेट के आधार पर पता चला है कि गाड़ी अयोध्या रामनगर कालोनी निवासी मनीष गिरधारी लाल शर्मा की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies