मानव जीवन की रक्षा के लिए वृक्ष जरुर लगाये :- डॉ. विश्व प्रताप सिंह प्रधानाचार्य
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
गोरखपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ प्रयागराज और गोरखपुर में किया पूरे प्रदेश में लगभग 36 करोड़ 50 लाख पौधारोपण करके उत्तर प्रदेश में एक रिकॉर्ड बनाया है पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण की दिशा में राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ विश्व प्रताप सिंह व उप प्रधानाचार्य किरन कुमार आरोतो ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया ।
प्रधानाचार्य डॉक्टर विश्व प्रताप सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर और मानवता की रक्षा के लिए पौधों को लगाया गया है एक वृक्ष मां के नाम प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर वृक्षारोपण महा अभियान शुरू किया गया है प्रकृति से प्रेम करना अति आवश्यक है क्योंकि धरती पर कोई समस्या है तो कोई एक विशेष को प्रभावित करती है लेकिन पर्यावरण की समस्या होगी तो पूरी विश्व में समस्या आ जाएगी कोरोना काल में हम लोगों ने देखा कि किस हिसाब से ऑक्सीजन की कमी हुई है इसलिए ऑक्सीजन देने वाले पौधों को ज्यादा लगाया जा रहा है हम लोगों ने फलदार वृक्ष के साथ नीम पीपल बरगद के पेड़ लगाए हैं। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक गढ़ भी मौजूद रहे।
