Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत पौधों का किया गया रोपण




हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


उनवल गोरखपुर ।नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उर्फ उनवल में अध्यक्ष प्रतिनिधि उमेश कुमार दुबे एवं सभी सभासद गणों ने यशस्वी प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधों का रोपण किया। तथा हरियाली बचाने के लिए सभी नागरिकों को इस अभियान मे शामिल होने का आह्वान किया।पर्यावरण को बचाने और हरियाली बढ़ाने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई है। पूरे  प्रदेश में आज के दिन में लाखों पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि उमेश कुमार दुबे ने कहा है कि एक पेड़ मां के नाम लगाकर अपनी मां की याद को चिर स्थायी बनाये एंव धरती मां को भी सवारें। नगरवासियों से अपने अपने वार्डो में अपनी मां की स्मृति में बड़ी संख्या में पौधारोपण करने का आह्वान किया।इस दौरान सभासद श्री प्रकाश गुप्ता, विनोद यादव (पिंकू) प्रभु नाथ यादव, राजन कुमार, यशवंत साहनी, जोगिंदर साहनी, जय चंद यादव, सर्वेश लाल, अरविंद कुमार, एजाज खान उर्फ अज्जू, योगेश वर्मा, भाजपा नेता दिनेश साहनी, समाजसेवी अवधेश शर्मा सहित नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी संजय कुमार सरोज एवं कर्मचारिय आदि लोग भी उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies